श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी आज

– 27 को मनाया जाएगा नंदोत्सव 

नागपुर :- श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में जन्माष्टमी उत्सव सोमवार ,26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं नंदोत्सव की खुशियां 27 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके लिए मंदिर परिसर को फूलों व लाइटिंग से सजाया जा रहा है।

मैनेजिंग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने बताया कि 26 को सुबह भगवान श्री राधाकृष्ण के श्रीविग्रहों का दुग्धाभिषेक कमलादेवी मेहाड़िया परिवार व बड़े भगवान का केसर दुग्धाभिषेक गौरव पवन पोद्दार परिवार करेगा | शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक लड्डूगोपाल का दुग्धाभिषेक भक्तों के लिए होंगा। सभी भक्तजन अभिषेक कर सकते हैं। रात्रि 9 बजे से श्रीकृष्ण के सुंदर भजन गायक कमलेश पांडे सुनाएंगे।रात्रि १२ बजे भगवान का जन्म होगा। जन्म होते ही भगवान का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। पश्चात आरती व प्रसाद वितरण होगा। 27 अगस्त को नंदोत्सव पर भगवान राधाकृष्ण का केसर युक्त दुग्धाभिषेक नारायणदास झंवर परिवार करेगा। बधाई गीत गाए जाएंगे। लाला के जन्म की बधाइयां बांटी जाएंगी।

बनाई गिरिराज जी की झांकी, लगाया छप्पन भोग

सावन झूलोत्सव की श्रृंखला में गिरिराज की सुन्दर झांकी के साथ 56 भोग की मनमोहक झांकी बनाई गई। सफलतार्थ सभी मंदिर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजकों ने अथक प्रयास किया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

ईर्षा भावना त्याग कर समता भाव धारण करे - स्वात्मनंदी गुरुदेव

Mon Aug 26 , 2024
नागपुर :- ईर्षा भाव धारण करे यह धर्मोपदेश मुनिश्री स्वात्मनंदीजी गुरुदेव ने महावीरनगर स्थित श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल के सभागृह में दिया। सुखी, समाधानी जीवन जीने के लिए श्रावक श्राविकाओं ने ईर्षा भाव का त्याग कर समता भाव धारण करने का धर्मोपदेश देते हुए कहा अपने अपने कर्मो के अनुसार व्यक्ति की परिस्थिति बदलती हैं इसलिए दूसरों की ईर्षा […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com