– बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा, वसंतोत्सव 3 को
नागपुर :- विदर्भ मिथिला मंच, नागपुर के तत्वावधान में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा व वसंतोत्सव का आयोजन सोमवार, 3 फरवरी को रेलवे इंस्टीट्यूट, अजनी में धूमधाम से मनाया जाएगा। विदर्भ मिथिला मंच की ओर से इसकी तैयारियां आरम्भ हो चुकी हैं। तैयारियों की श्रृंखला में विशेष सभा का आयोजन रवि भवन, सिविल लाइन में किया गया। इसमें सरस्वती पूजा समिति का गठन किया गया। पूजा समिति में अलग- अलग पद देकर कार्यभार सौंपे गए।
सभा में मुख्य रूप से तीर्थ नाथ झा, मनोज चौधरी, ऋषिकेश ठाकुर, संजीत ठाकुर, सुरेंद्र झा, मुनींद्र मिश्र, आनंद झा, बी.एन झा, प्रवीण झा, नवीन चन्द्र झा, यशवंत झा, सुजीत झा, अमरेश चौधरी, कुशेश्वर चौधरी (बच्चा जी ), नंदन चौधरी, जयंत मिश्र, रंजन ठाकुर, संतोष ठाकुर,आशुतोष झा, सुनील चौधरी, हितेश झा, पवन मिश्र, आदित्य मिश्र, रंजीत चौधरी, रामनाथ ठाकुर, अमरनाथ शर्मा, पंकज झा, नन्द कुमार झा, राकेश रंजन झा, संजय मिश्र, पवन झा,सदाशिव झा सहित अन्य उपस्थित थे। वसंत पंचमी उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील विदर्भ मिथिला मंच की ओर से की गई है।