दुसरी वेस्ट जोन जूनियर हॉकी स्पर्धा आज से

– सांसद, मुख्य आतिथ्य महापौर की अध्यक्षता एवं ओलयम्पियंन मोहम्मद रियाज़ के विशेष आतिथ्य में होगा शुभारंभ।

राजनांदगांव :- हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हॉकी एवं राजनांदगांव हॉकी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता आज 21 जुलाई से अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जायेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 4 बजे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य, नगर निगम राजनांदगांव की महापौर हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता एवं ओलम्पियन मोहम्मद रियाज (चैन्नई) व समाज सेवी अंजुम अल्वी के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित है।

आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हॉकी इंडिया द्वारा संस्कारधानी को इस बहुप्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता को आयोजित करने की जिम्मेदारी लगातार दूसरे वर्ष भी मिली है। आयोजन समिति के सदस्यगण आयोजन को खेलधानी की गरिमा अनुरूप आयोजित करने के पूरे प्रयास किए जा रहे है।

स्पर्धा में सात राज्यो के बालक बालिका अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगें। इस प्रतियोगिता में खिलाडियों का चयन भी उक्त स्पर्धा के लिए किया जायेगा। इसके लिए मुख्यचयनकर्ता मोहम्मद रियाज ओलम्पियन के साथ ही अन्य चयनकर्ता व तकनिकी टीम के सदस्य निर्णायक शहर पहुंच चुके है। स्पर्धा का समापन 28 जुलाई 2024 को होगा।

प्रतियोगिता में आज 21 जुलाई को बालिका जूनियर वर्ग में पहला मैच प्रातः 7 बजे से हॉकी महाराष्ट्र विरूद्ध गोवा हॉकी दूसरा मैच प्रातः 9 बजे से हॉकी राजस्थान विरूद्ध दादर एण्ड नागर हवेली एण्ड दमन डियू हॉकी के मध्य खेला जाऐगा। वहीं बालक जूनियर वर्ग में पहला मैच प्रातः 11 बजे से हॉकी मध्यप्रदेश विरूद्ध हॉकी गोवा दूसरा मैच दोपहर 2 बजे से हॉकी राजस्थान विरूद्ध हॉकी गुजरात तीसरा मैच दोपहर 4 बजे से हॉकी महाराष्ट्र विरूद्ध छत्तीसगढ हॉकी के बीच खेला जायेगा। उक्त स्पर्धा के लिए सभी टीमे राजनांदगांव पहुंच चुकी है। हॉकी इंडिया के तकनिकी अधिकारीयों द्वारा बैठक कर हॉकी की बराकियो के बारे में जानकारी दी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

Broad gauge metro connecting small cities should not remain a dream Date should be announced in the upcoming budget

Sun Jul 21 , 2024
– In 2012, ZRUCC member Dr. Pravin Dabli had given the proposal – In 2014, detailed information was given to Union Minister Gadkari – Broad gauge metro not on track even after 10 years Nagpur :- Along with running metro train in Nagpur city, the proposal to start ‘Broad gauge metro rail’ service from Nagpur to Butibori, Ramtek, Wardha, Kamthi, […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com