सावनेर /सावंगी – 14 जनवरी 2022 होने वाली यात्रा को लेकर परम् पु. भैयाजी महाराज देवस्थान( आश्रम) सावंगी ,सावनेर में मंदिर प्रशासन ने सम्पूर्ण तैयारियों कर ली थी परंतु कोरोना महामारी के तीसरी लहर की आशंका के मद्देनज़र जिला प्रशासन के नियमावली को देखते हुए 14 जनवरी 2022 को होनेवाले मंदिर के कार्यक्रम/ यात्रा को रद्द कर दिया गया है।
साथ ही आश्रम में आज दि.13/01/2022 को कोरोना से संक्रमित हुए केंद्र मंत्री नितिन गडकरी एवं समस्त देश वासियों के बेहतर स्वस्थ के लिए सावनेर के सावंगी में परम् पु. भैयाजी महाराज देवस्थान में आज सुंदर कांड का आयोजन किया गया है एवं काल दि. 14/01/2022 हवन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है ।