प्रदूषण को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं

– देर रात तक फुट रहे फटाके,सांस लेना दूभर हो गया

नागपुर :- दीपावली त्यौहार के अवसर पर प्रदूषण रहित दीपावली मनाने और प्रदूषण फैलाने वालों को जिला सह संबंधित प्रशासन ने विनम्र विनंती की और कड़क चेतावनी भी दी लेकिन विडंबना यह है कि सब कागजों तक सीमित रही,समाचार लिखे जाने तक। इस संबंध में पर्यावरणविद कौस्तुभ चैटर्जी ने बताया कि ग्रीन फटाके से प्रदूषण केवल ३०% ही काम होता है, ऐसा नीरी का दावा है। अर्थात 70% प्रदूषण होता है, फिर ये फटाके ग्रीन कैसे ?

प्रशासन कह रही है, ग्रीन फटाके फोड़ों, मगर मार्केट में ग्रीन फटाके के नाम पर आम फटाके ज्यादा दामों में बिके। प्रशासन ने ग्रीन फटाकों को चेक करने की कोई कोशिश नहीं की।

प्रशासन ने कह दिया, फटाके फोड़ने का समय रात ८ से १० ही है, मगर फटाके देर रात तक फूटे, प्रशासन ने इसका भी संज्ञान नहीं लिया।

नीरी ग्रीन फटाकों का फॉर्मूला मैन्युफैक्चरर को दे कर हाथ झटक दिया, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तो हिला ही नहीं। जम के प्रदूषण हुआ और अभी भी हो रहा है। बोझ आम आदमी पर आया, जिसने ज्यादा दाम पर आम फटाकों को ग्रीन फटाके समझ के खरीदा और जम के फोड़ा। इसी सब के बीच नागपुर का सांस अवरुद्ध हो गया।

NewsToday24x7

Next Post

कन्हान येथे तीन दिवसीय ' भीम - महोत्सव '

Fri Nov 17 , 2023
कन्हान :- रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघाच्या वतीने तीन दिवसीय भीम महोत्सवाचे आयोजन ड़ॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक कन्हान येथे करण्यात आले आहे . शुक्रवार दिनांक 17 नोव्हेबर 2023 रोजी सकाळी 8 : 00 वाजता धम्म प्रभात रैली व सायंकाळी 6 : 00 वाजता भीमगीत व प्रबोधनात्मक आर्केस्ट्रा व शनिवार 18 नोव्हेबर 2023 रोजी प्रबोधनकार अशोक सरस्वती यांचे ऐतिहासिक आंबेडकरी प्रबोधन कार्यक्रम तसेच […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com