किसान सभा की राज्य समिति पुनर्गठित : संजय पराते संयोजक, ऋषि गुप्ता और वकील भारती बने सह संयोजक ; फरवरी में होगा राज्य सम्मेलन

रायपुर :- अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा की राज्य समिति का पुनर्गठन किया गया है। यह पुनर्गठन किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव वीजू कृष्णन तथा संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी अवधेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। वीजू कृष्णन ने देश में जारी कृषि संकट, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन और उसमें किसान सभा की भूमिका तथा आगामी आंदोलनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा छत्तीसगढ़ में भी किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “हर गांव में किसान सभा और किसान सभा मे हर किसान” के नारे पर अमल करके ही संगठन और किसान आंदोलन को मजबूत किया जा सकता है।

17 सदस्यीय संयोजन समिति के संयोजक संजय पराते और सह संयोजक ऋषि गुप्ता और वकील भारती चुने गए हैं। संयोजन समिति के अन्य सदस्य हैं : सी पी शुक्ला, दिल साय नागेश (सरगुजा), माधो सिंह, कपिल पैकरा (सूरजपुर), कृष्ण कुमार लकड़ा, बिफन नागेश (बलरामपुर), विशाल वाकड़े, सुधार सिंह (मरवाही), प्रशांत झा, जवाहर सिंह कंवर (कोरबा), वनमाली प्रधान (रायगढ़), के के साहू (रायपुर), शांत कुमार (दुर्ग)।

किसान सभा संयोजन समिति की बैठक में फरवरी 2024 में राज्य सम्मेलन आयोजित करने और इसके पहले जिला सम्मेलन और निचली इकाईयों के सम्मेलन संपन्न करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 20 सितम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा के होने वाले राज्य सम्मेलन को भी सफल बनाने के लिए सभी जिलों से किसान सभा कार्यकर्ताओं को भी लामबंद करने का फैसला किया गया। इस सम्मेलन में किसान सभा केंद्र से संयुक्त सचिव बादल सरोज हिस्सा लेंगे।

NewsToday24x7

Next Post

"तान्हा पोला महोत्सव का रंगारंग समापन"

Tue Sep 19 , 2023
नागपुर :- वेद फाऊंडेशन नागपुर द्वारा आयोजित भव्य तान्हा पोला महोत्सव कार्यक्रम में नागपुर शहर पोलिस कमिश्नर अमितेश कुमार (IPS) प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे एवं कार्यक्रम मे विशेष अतिथि अरजित चांडक DCP, अनिल भारद्वाज संघ चालक सदर भाग,अतुल पिंगले सहसंघ चालक सदर भाग,वेद फाउंडेशन के अध्यक्ष खेमराज दमाहे,डॉ.मिलिंद माने माजी आमदार,डॉ.कांताप्रसाद रांहागडाले ओम नगर संघ चालक प्रमुखता […]

You May Like

Latest News

The Latest News

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com