नागपुर :- श्री गुजराती समाज का होली मिलन कार्यक्रम श्री गुजरात भवन, धंतोली, वर्धा रोड में बड़े ही हर्षोल्लास व हंसी ठहाकों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी पूर्व अध्यक्ष, ट्रस्ट मंडल के सभापति, उपसभापति, ट्रस्ट मंडल के सदस्यों, सभी पदाधिकारियों का पुष्प देकर, गुलाल लगाकर, टोपी पहनाकर सम्मान किया गया।
मुंबई से आए हास्य कलाकार सुभाष ठाकर, भाग्येश वारा का सत्कार सभापति प्रफुल दोषी, उपाध्यक्ष प्रो.आर. डी. मेहता ने किया। दोनों कलाकारों ने एक दूसरे का अल्प परिचय बड़े ही हास्य तथा रोचक अंदाज में दिया। दोनों हास्य कलाकारों ने अपने चिर परिचित अंदाज में गुजरात के अलग-अलग राज्य में बोली जाने वाली भाषाओं में गुजराती बांधवों का 3 घंटे तक खूब मनोरंजन किया। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद समाज बंधुओं ने लिया।
कार्यक्रम में सभापति प्रफुल दोषी, उपसभापति देवेंद्र दवे, भूतपूर्व अध्यक्ष चुनी शाह, रजनी गरीबा, जयप्रकाश पारेख ट्रस्ट मंडल के विनोद नाग्रेचा, शैलेश वैद उपस्थित थे। संयोजक समाज के उपाध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति के संयोजक राजेश वसानी थे। मंच संचालन सचिव प्रदीप रुखियाना ने किया। सह सचिव अशोक पोरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। सफलता के लिए उपाध्यक्ष त्रय प्रो आर डी मेहता, दीपक कल्याणी, सह सचिव त्रय हरेश पटेल, डा. वीना तलाविया, अशोक पोरिया, कोषाध्यक्ष प्रो. इंदिरा शाह, सांस्कृतिक समिति के भरत नाग्रेचा, कविता शाह, कीर्ति पटेल कारोबारी सदस्य नरेंद्र दावडा, तुलसी पटेल ने प्रयास किया।