– धूमधाम से निकलेगी श्री राम की बारात
नागपुर :- सिया रघुवीर सेवा फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक शक्तिधाम राम मंदिर प्रांगण, नयापुरा, इतवारी में श्री राम- जानकी विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री राम- जानकी के विवाहोत्सव का यह 19वां वर्ष है।
आयोजक सिया रघुवीर सेवा फॉउंडेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसंबर को शाम 6 बजे से विशेष आकर्षण दिव्यांग नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसी के साथ सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता शाम 7.30 बजे से आरम्भ होगी। 6 दिसंबर को शाम 6 बजे से श्री राम – जानकी की मागरमाटी, हल्दी, मेहंदी, भव्य श्रृंगार व भजन संध्या होगी। विवाहोत्सव के मुख्य दिवस 7 दिसंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक महादेव अभिषेक होगा। पश्चात श्री रामजी की बारात प्रस्थान दोपहर 12 बजे होगी। श्रीराम जानकी का मंगल विवाह दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा। मंगल गीत प्रस्तुति वेद मिश्रा एंड ग्रुप करेंगे। शाम को 6 बजे से भव्य महाप्रसाद का आयोजन होगा। विवाहोत्सव में अयोध्या पक्ष के यजमान विक्रांत पलांदुरकर, अनुश्री पलांदुरकर परिवार हैं। वहीं जनकपुरी पक्ष के यजमान जगदीश नरड, कविता नरड परिवार हैं।
सफ़लतार्थ अध्यक्ष पंकज मिश्रा,निदेशक जयपाल ढींगरा, अमित सिन्हा,कोषाध्यक्ष विजय पांडे,अतुल खोब्रागडे,सोनू दुबे,बबनराव औरंगपुरे, रघुनाथ स्वामी, धर्मेंद्र शाहू, आदेश केशरवानी, युवा मंडल व मातृ शक्ति प्रयासरत हैं।