सत्संग भगवान तक पहुँचने का माध्यम – योगेश कृष्ण महाराज

– मानेवाड़ा के बालाजी नगर में भागवत कथा जारी

नागपुर :- सत्संग के माध्यम से मनुष्य भगवान की ओर बढ़ता है। वह भक्ति के सहारे प्रभु के समीप जाता है। उक्त आशय के उद्गार मानेवाड़ा रोड, बालाजी नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दौरान चित्रकूट के भागवत कथाकार योगेश कृष्ण महाराज ने कहे। कथा का आयोजन शीतला माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया गया है।कथा के मुख्य यजमान देवीदास देशमुख परिवार हैं।

कथावाचक ने आगे कहा कि श्रीमद्भागवत के श्रवण से प्राणी का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कलियुग में धर्म लाभ और मोक्ष के लिए श्रीमद्भागवत सबसे सरल व सुगम व्यवस्था है। हर व्यक्ति को अपने मन में हरि का स्मरण करते रहना चाहिए जिससे जीवन आनंदमय, मंगलमय हो और आत्म कल्याण की ओर बढ़े। भागवत के श्रवण से मन को शांति व मुक्ति मिलती है। सभी संशय दूर होते हैं। आज व्यास पीठ का पूजन यजमान परिवार ने किया।कथा का समय दोपहर 2 से 6 बजे तक रखा गया है। सभी से उपस्थिति की अपील मंदिर समिति ने की ।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

लातूर ते नांदेडपर्यंतच्या ब्रॉडगेज रेल्वेमार्गाबाबत मंत्रिमंडळ बैठकीत निर्णय घेणार - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Fri Mar 24 , 2023
मुंबई :- लातूर – नांदेड ब्रॉडगेज रेल्वे मार्ग हा मराठवाड्यातील प्रमुख शहरे लातूर व नांदेडला रेल्वे मार्गाने थेट जोडण्यासाठीचा प्रकल्प आहे. या रेल्वे प्रकल्पाची लांबी 91.3 कि.मी.असून अंदाजे किंमत 3 हजार 12 कोटी एवढी आहे. लातूर ते नांदेड थेट विद्युतीकरणासह नवीन ब्रॉडगेज रेल्वेमार्ग प्रकल्पाबाबत मंत्रिमंडळ बैठकीत निर्णय घेतला जाईल, असे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी विधानसभेत सांगितले. यासंदर्भात विधानसभा सदस्य अशोक […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Verified by MonsterInsights