प्रकृती के रक्षा करना है हमारा परम कर्तव्य – ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

ब्रह्मा कुमारी विद्यालय में जल जन अभियान और विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ 

कामठी :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वर्य विश्वविद्यालय शाखा रनाला में विश्व पर्यावरण दिन बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | पौधे देकर अतिथियों का स्वागत किया, संकल्प बद्ध होने के लिए दीपप्रज्वलित किया| कार्यक्रम मे प्रमुख वक्ता के रूप मे मार्गदर्शन करते हुए राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदीने प्रकृती की सुरक्षा करना ही अपना करम परम कर्तव्य कहा कि जैसे हम अपने घर और परिवार की रक्षा और सुरक्षा करते है वैसे ही हमे पौधे लगाने, उनका संरक्षण करना है जरूरत से ज्यादा संसाधनों का प्रयोग नही करना है क्योंकि संसाधनो के निर्माण मे भी ऊर्जा का प्रयोग होता है और ऊर्जा तयार होने मे प्रदूषण तो जरूर होता है| पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हमे सजग रहना है विशेष मौके पर पौधे लगाने है, सार्वजनिक स्थानो पर कूड़ा कचरा नही फेकना है, अपना परिसर स्वच्छ रखना है, जैविक खेती को अपनाना है और जल जन अभियान के अंतर्गत पाणी को बचाना, पाणी का सही संवर्धन करना, उसका व्यवस्थित उपयोग करना भी हमारे जिम्मेदारी है क्योंकि जलस्तर बहुत कम होते जा रहा है इसलिये बेस्ट हो रहे पानी को हमे बचाना है जैसे की हर घर में RO का पानी शुद्ध बनाने के लिए बहुत पाणी बेस्ट होता है उसे बचाकर बाग बगीचे मे देना, आँगन साफ करने इस प्रकार से उसका उपयोग कर सकते है ऐसे छोटे छोटे टिप्स बता कर  दीदीी ने पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए सभी को प्रतिज्ञाये भी करवाई.

कामठी पंचायत समिती की सभापती दीक्षा चनकापुरे ने अपने शासकीय कार्यक्रम के सामाजिक वनीकरण के तथा पर्यावरण को बॅलन्स करने के लिए अनेक योजनाओं की जानकारी दी| जिस कारण हम मानव जीवन और पर्यावरण को एक सूत्र मे ला सकते है मानव जीवन सुखदायी बना सकते|

जीवन तरंग बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष उमेश मस्के ने पर्यावरण को बचाने के लिए छोटे छोटे प्रयोग बता कर अपनी शुभकामनाये दी|

माजी उपसभापती विमल साबळे ने झाडे लावा झाडे जगवा का सबको मूलमंत्र दिया|

विश्व पर्यावरण दिन पर प्रकृती वंदना का ब्रह्मकुमारी चंद्रकला बहन ने गीत प्रस्तुत किया | कार्यक्रम का संचालन एवं आभार वंदना दीदी ने किया|

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरिहर गायधने, सुनिल भालकर, घनश्याम चकोले , शेषराव अढ़ाऊ, सौरभ डोनेकर आदि ने सहयोग दिया |

इस प्रसंग पर सेवा केंद्र के परिसर मे ही वृक्षारोपण किया गयाऔर सभी ने पर्यावरण को शुद्धध बनाने के लिए संकल्प लिया|

NewsToday24x7

Next Post

अखेर गट ग्रा.पं गांगनेर(हिवरा) सरपंच प्रदीप राऊत यांनी सतत केलेल्या पाठपुराव्याला यश

Mon Jun 5 , 2023
कोदामेंढी :- तारसा – बाबदेव जि.प. क्षेत्र व तारसा पं.स.क्षेत्र परिसरात येणाऱ्या गट ग्रा.पं.गांगनेर(हिवरा) अंतर्गत येणाऱ्या गांगनेर-हिवरा नदीवरील पुल कम बंधारा मंजूर करण्यासाठी मागील चार वर्षांपासून संबंधित विभागाला व लोकप्रतिनिधीना ठराव व निवेदन देऊन सतत पाठपुरावा केल्याने सरपंच प्रदीप राऊत यांच्या प्रयत्नाला यश आले असून अँड.आ.आशिष जयस्वाल यांच्या विशेष प्रयत्नाने सदर कामाला १ करोड ७९ लक्ष रूपये मंजूर झाल्याचे सरपंच […]

You May Like

Latest News

The Latest News

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com