– भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन
नागपुर :- जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर के 2624 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर महावीरनगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर से गुरुवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। रथपर पालकी में भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान किया गया था। महिला, पुरुष, बच्चे प्रभातफेरी में शामिल हुए थे। अहिंसा, शांति का संदेश देते हुए प्रभातफेरी मंदिर के अध्यक्ष चंद्रकांत वेखंडे और सचिव प्रकाश मारवडकर के मार्गदर्शन में गणेशनगर, ग्रेट नाग रोड, मयूर मंगल कार्यालय, महावीरनगर परिसर होते हुए मंदिर में पहुंची। मार्ग में भगवान महावीर की प्रतिमा का पूजन अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री नितिन नखाते ने किया। प्रभातफेरी का संयोजन मनोज बंड ने किया। मंदिर में भगवान महावीर की प्रतिमा का जन्माभिषेक संपन्न हुआ। शांतिमंत्र अभिषेक संतोष पांजरेकर, 108 कलशों से प्रथम अभिषेक सुनील नखाते, प्रफुल्ल मारवडकर, वीरेंद्र फुलाडी, जैनेन्द्र जैन ने किया।
आकर्षक झांकियां
अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार महावीर वार्ड नागपुर द्वारा भगवान महावीर और उनकी अहिंसा इस विषय पर झांकी निकाली गई। अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था पूर्व नागपुर द्वारा पालने में महावीर की झांकी निकाली गई।
शीतपेय, प्रसाद का वितरण
प्रभातफेरी के मार्ग को रंगोली, फूलों से सजाया था। तीर्थंकर भगवान महावीर की प्रतिमा का निवासियों ने अपने द्वार पर पूजन कर स्वागत किया। शीतपेय, प्रसाद, छाछ, आइसक्रीम का वितरण पुलक मंच परिवार महावीर वार्ड नागपुर, श्री दिगंबर जैन युवक मंडल (सैतवाल), किशोर धोपाडे परिवार, प्रदीप शिवनकर परिवार द्वारा किया गया। जैन बंधुओं में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को देखते हुए अभूतपूर्व उत्साह था।
प्रभातफेरी को सफल बनाने में सुभाष मचाले, दिलीप राखे, प्रशांत सवाने, श्रीकांत मानेकर, विशाल चानेकर, भरतेश नखाते, अमोल भुसारी, पराग पोहरे, नीरज पलसापुरे, राजेश गडेकर, सुधीर सिनगारे, नरेश मचाले, राजेश जैन, प्रशांत भुसारी, अविनाश शहाकार, श्रीकांत तुपकर, उमेश फूलंबरकर, सचिन नखाते, मनोज मानेकर, दिलीप सावलकर, राजेंद्र सोनटक्के, डॉ. नरेंद्र भुसारी, राजेंद्र नखाते, मनुकांत गडेकर, रितेश जैन, युगल पोहरे, संयम भुसारी, निलेश विटालकर, अतुल महात्मे,सौरभ गुलालकारी, योगिता गडेकर, प्राची पोहरे, प्रणिता मानेकर, नलिनी मारवडकर आदि उपस्थित थे।
शोभायात्रा के मार्ग पर पुष्पवृष्टि
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव शोभायात्रा के मार्ग में पुलक मंच परिवार शाखा महल नागपुर के सदस्यों ने पुष्पवर्षा की। अध्यक्ष राजेंद्र सोनटक्के, महामंत्री मनोज मांडवगडे, जैनेन्द्र जैन के नेतृत्व में जितेंद्र गडेकर, संजय आगरकर, मनोज बंड, दिलीप सावलकर, प्रशांत कहाते, निशिकांत काटोलकर, अनंतराव गव्हाणे, रश्मी सोनटक्के, सविता मांडवगडे, जया गडेकर,अर्चना कहाते,राधा काटोलकर, ममता गव्हाणे ने की।