अंतर राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर CRMS द्वारा महिला दिवस मनाया गया।

नागपूर :- सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ मंडल परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे आज गुंजन सभागार मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मध्य रेलवे नागपुर की सीएमएस डाॅ सुषमा माटे, विशेष अतिथि डीपीओ सांझी जैन,डाॅ ज्योति सिंह महाजन,MBBS,DCH,DNB, प्रोफेसर रंजना,संभाजी सुरजुसे,एवं सहायक लेखाधिकारी,मिस,लिनेट शामिल हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने की,और प्रस्ताविक स्वागत भाषण मंडल सचिव सी पी सिंह ने दिया।

और सभी अतिथियों ने उपस्थित महिला कर्मचारियों को महिला सशक्तीकरण, महिला विकास और महिलाओ पर हो रहे अन्याय से किस प्रकार निपटा जाए और अपने जीवन को किस प्रकार से उच्चस्तरीय बनाया जाए इस विषय को लेकर अलग संदर्भ देकर सभी महिलाओ को समझाइश दी,मंडल महिला अध्यक्ष शीतल मंत्री ने भी अपने उदबोधन महिला सशक्तिकरण और उनकी समस्याओ का पक्ष भी रखा।मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और अंत मे अध्यक्षीय भाषण दिया, इस कार्यक्रम मे मंडल कोऑर्डिनेटर,बी एस ताकसांडे, मंडल संगठक राकेश कुमार भी उपस्थित थे।और कार्यक्रम मे नागपुर स्टेशन, पर्सनल विभाग, आपरेटिंग विभाग, रेल अस्पताल, इंजीनियरिंग विभाग, टिकिट चेकिंग स्टाफ, डीआरएम आफिस और एस एंड टी विभाग की महिलाओ ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल सचिव, सोफिया सिराजी,ने किया और मंजुशा ढवले ने आभार प्रकट किया कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन करने के लिए नागपुर की सभी शाखाओ के पदाधिकारी जिसमे विजय बुरडे,संगीता भट्ट,मनोज सपकाल, सुनील शर्मा,विक्टोरिया राय,सुकेसिनी, अभिजीत कंधवा, शिवाजी बारसकर,रूही फ्रांसिस , एकनाथ, लक्ष्मी कांत वैद्य, संजय देशमुख, मिलिंद सरपाते, ओ पी शर्मा, के पी सिंह, एम के सिंह, बंशमणी शुक्ला,मंडल कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह परिहार, आफिस मे कार्यरत प्रणीत पिसे और नागपुर की शाखाओ के पदाधिकारियो और सक्रिय कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

Email Us for News or Artical - [email protected]
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com