शीतकाल सत्र के पहले दिन नागपुर में डब्बल मर्डर से उपराजधानी दहली,हत्या कर शव को डिवाइडर पर रखा..

सौरभ पाटील, संवाददाता 

वाड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वडधामना में हुई घटना।

वाडी – सोमवार को सुबह सुबह उपराजधानी में डब्बल मर्डर की वारदात से उपराजधानी दहली. नागपुर में शीत सत्र की शुरुवात हुई । राज्य का पुरे मंत्रिमंडल और पूरा पुलिस दल बाल भी नागपुर में होने के बावजूद डब्बल मर्डर की वारदात से उपराजधानी में सनसनी फैली।

प्राप्त जनकारी के अनुसार वाड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अमरावती राजमार्ग स्थित वडधामना में जनता दरबार ढाबा के सामने डिवायडर पर सोमवार को सुबह 7.30 बजे के दौरान दो युवकों के शव मृत अवस्था मे दिखाई दिए। शव दिखने से क्षेत्र में डर का माहौल बना।

मृतक योगेश उर्फ तारा मेश्राम उम्र 27, मृतक महेश उर्फ सलमान गजभिए उम्र 26 दोनों भिसनखोरी, दाबा निवासी होने की जानकारी प्राप्त है।दोनों की हत्या होने का कयास लगाया जा रहा है।

मृतक योगेश उर्फ तारा मेश्राम व महेश उर्फ सलमान गजभिए दोनों दुपहिए क्रं. एमएच 32 एफजे 0214 पलसर आरएस 200 द्वारा गोंडखैरी से अमरावती राजमार्ग भिसनखौरी जा रहे थे। जनता दरबार ढाबा के सामने आरोपींयों के कार ने मृतको के दुपहिए को जोरदार टक्कर मारी।जिसमे योगेश व महेश दोनों अपने बाइक से नीचे गिर पडे।कार से चार आरोपी उतरे व योगेश उर्फ तारा मेश्राम पर धारदार शस्त्र से वार करने लगे। दो युवकों पर चार युवक टूट पड़ने से दोनों युवक घबराएं।

मृतक योगेश के सर पर और पैर पर गंभीर चोट आने से जगह पर मृत हुए। महेश के शरीर पर कोई घाव के निशान नही थे।

बताया गया कि मृतक योगेश उर्फ तारा मेश्राम व मृतक महेश उर्फ सलमान गजभिए ये भिसनखोरी निवासी है၊ दोनों अवैध शराब का व्यापार करते थे।घटनास्थल से पुलिस ने महुये की शराब भी बरामत की। योगेश के हात में मिर्ची पावडर का पैकेट भी दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वाड़ी के पीआई प्रदीप रायनवार घटना स्थल पर पहुंचे। पंचनामा किया दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया।आगे की जांच पुलिस कर रही है।

घटना स्थल का विडिओ व्हायरल

वारदात के दौरान एक व्यक्ति ने देखा कि चार आरोपी दो युवकों पर धारदार शस्त्र से हमला कर कार से भाग निकले।

उपराजधानी में सीतसत्र के पहले दिन ही इतनी बड़ी वारदात होने पूरे शहर में चर्चा का विषय बना।नागपुर में पूरा मंत्रीमण्डल है। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शहर में डब्बल मर्डर वह भी अधिवेशन के पहले दिन होना पुलिस पर सवाल उठ रहे है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

महानिर्मितीने 'पिंपळ फॉर्म्युला' राबवावा, पिंपळ वृक्ष पर्यावरणासाठी वरदान

Mon Dec 19 , 2022
– राखेच्या प्रमाणात वाढ होत आहे नागपूर :-कोराडी औष्णिक विद्युत केंद्राच्या परिसरात तसेच आजूबाजूच्या प्रकल्पबाधित गावांमध्ये प्रदूषणाचे प्रमाण कमी करण्यासाठी मोठ्या प्रमाणावर पिंपळ वृक्ष लावण्याविषयी राष्ट्रवादी काँग्रेसचे भुषण चंद्रशेखर यांनी कोराडी वीज केंद्राचे मुख्य अभियंता यांना निवेदन दिले आहे. वाढते प्रदूषण यामुळे कोराडी वीज केंद्राच्या परिसरातील गावांना मोठ्या प्रमाणावर तापमान वाढ या समस्येला सामोरे जावे लागत आहे. तापमान वाढीमुळे नागरिकांना […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Verified by MonsterInsights