हिंदू विद्या भवन स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

नागपुर :- हिन्दू विद्या भवन, शांतिनिकेतन हनुमान नगर में संस्था की ट्रस्टी महालक्ष्मी जोशी के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका दीपिका वाट ने अपने भाषण में विस्तार से जानकारी दी कि कैसे आज की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है और अपनी सुरक्षा कैसे की जा सकती है। संस्था की ट्रस्टी महालक्ष्मी जोशी ने महिला दिवस की उपयोगिता की आवश्यकता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में सफल हो रही हैं। प्रतिभा पाटिल, मार्गरेट थैचर, सरोजिनी नायडू और कई अन्य महान महिलाओं ने दिखाया है कि अगर मौका दिया जाए तो महिलाएं देश का नेतृत्व कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज भी कई महिलाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका निभा रही हैं. इस अवसर पर जयश्री कसारे ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूली शिक्षिका महिलाओं को बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केतकी नागरीकर, उज्वला राऊत, रुपाली ढोरे, शिल्पा मुंजेवार, मंजुश्री आटे, तेजश्वनी पंचबुधे, कोमल फिस्के, मनीषा मराठे, अंशिता मानपीया, गायत्री बाभरे, ऋतुजा जीवने, रेणुका वर्मा, प्रीती जांभूळकर, शैलजा कुकडे, पूजा बावणे, रितेश पंडेल, आदर्श चोपकर आदि शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Email Us for News or Artical - [email protected]
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com