कलियुग में भगवन्नाम और कथा भगवान की प्राप्ति का उत्तम साधन : बालयोगी संजय महाराज

श्रीराम कथा मानस के चार घाट एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ 

अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा का आयोजन

नागपुर :- आज समाज में राम को लेकर जो भ्रम है कि राम एक हैं या अनेक, तो राम एक ही है। चारों युगों में परमात्मा की प्राप्ति के अलग- अलग साधन हैं। कलियुग में केवल भगवन्नाम और कथा ही भगवान की प्राप्ति का उत्तम साधन है। यह उद्गार विन्ध्यपीठाधीश्वर तुलसी मानस मर्मज्ञ, बालयोगी,अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत संजय महाराज ने अपनी अमृतमय वाणी में व्यक्त किए।

अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा, नागपुर के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन गाथा के रोचक प्रसंग से संबंधित श्रीराम कथा मानस के चार घाट एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन वसंत विहार कॉलोनी, दुर्गा मंदिर के पास, खडगांव रोड, वाड़ी में जारी है।

श्रीराम कथा के साथ विश्व में शांति की स्थापना के लिए श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भी आयोजन किया गया है। काशी के विद्वान पंडितों द्वारा महायज्ञ संपादित किया जा रहा है। इसका लाइव प्रसारण देश-दुनिया में हो रहा है।

संजय महाराज की मधुरतम वाणी में 17 नवंबर तक आयोजित श्रीराम कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक रहेगा। 17 नवंबर को महाप्रसाद होगा। कथा का श्रवण करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है।

अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामनारायण मिश्रा, श्याममूर्ति पाण्डेय अन्तरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, प्रेमशंकर चौबे राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, केदारनाथ पाण्डेय, देवीप्रसाद शुक्ला, अधिवक्ता सुरेश शुक्ला, नरेन्द्र मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, अजय त्रिपाठी, अधिवक्ता जीवन शुक्ला, जयराम दुबे, नितिन तिवारी, शैलेष पाण्डेय, मनोजकुमार पाण्डेय, ब्रिजेश मिश्र, चंद्रकांत मिश्र, सूर्यकान्त मिश्र, रामकिशोर त्रिपाठी, कमलेश पाण्डेय, पवनकुमार ओझा, प्रेम प्रकाश दुबे, कपिल मुनि मिश्र सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं।

 

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

आद्या क्रांतिगुरु लहूजी साळवे जयंती अंबाझरी उद्यान में धूमधाम से मनाई गई 

Tue Nov 15 , 2022
नागपुर :- अंबाझरी उद्यान में लहू सेना प्रमुख संजय कठाळे द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदिक्रांतिवीर लहूजी साळवे जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई. संजय कठाळे ने कहा कि अगर लहूजी जैसा आदमी वस्ताद न होता तो देशभक्त के रूप में स्वतंत्रता आंदोलन की रचना कैसे होती? यह भारतीय इतिहास की त्रासदी है कि हाशिए के समाज में कितना […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Verified by MonsterInsights