हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर हॉकी 21 से

– छत्तीसगढ व राजनांदगांव हॉकी का संयुक्त आयोजन

– हॉकी मैदान सहित सभी तैयारियां अंतिम चरण में

राजनांदगांव :- छत्तीसगढ की हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में हॉकी इंडिया द्वारा संचालित वेस्ट जोन जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की स्पर्धा 21 से 28 जुलाई तक संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाऐगीं प्रतियोगिता में 7 राज्यो की टीमे हिस्सा लेंगी। आयोजन की तैयारियों को आयोजको द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है.

छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हॉकी नर्सरी को राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा करने की जिम्मेदारी एक बार फिर हॉकी इंडिया ने दिया है गतवर्ष भी वेस्ट जोन हॉकी की बालक बालिकाओं की सब जूनियर व जूनियर स्पर्धा का आयोजन खेल प्रेमियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के चलते इस बार भी हॉकी इंडिया ने इस बहुप्रतिष्ठित हॉकी स्पर्धा की जिम्मेदारी राजनांदगांव को सौंपी है जिसे लेकर हॉकी राजनांदगांव व हॉकी छत्तीसगढ के कार्यकर्ता एवं खिलाडी कडी मेहनत कर रहे है.

स्पर्धा में सात राज्यों की टीमें लेंगीं हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाने वाली हॉकी इंडिया दुसरी वेस्ट जोन जूनियर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता 21 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित है आयोजन में बालक वर्ग में हॉकी मध्यप्रदेश,हॉकी गुजरात, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी राजस्थान, हॉकी गोवा, एवं मेजबान छत्तीसगढ की टीमो के साथ ही बालिका वर्ग में हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी गुजरात, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी राजस्थान, हॉकी गोवा, दादर नगर हावेली एण्ड दमन एवं डियू हॉकी के अलावा मेजबान छत्तीसगढ की बालिकाएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगीं।

दिल्ली से आई मशीन टर्फ की हो रही सफाई

छत्तीसगढ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा सिथेंटिक टर्फ हॉकी मैदान राजनांदगांव के साफ सफाई के लिए एडवांस स्पोटर्स टेक्नोलॉजी ओखला नई दिल्ली से आए तकनिकी विशेषज्ञ मशीन के माध्यम से टर्फ की सफाई का कार्य प्रारंभ कर चुके है आयोजन पूर्व टर्फ की सफाई होनी की पूरी संभावना है.

स्टेडियम परिसर को सजाया संवारा जा रहा हैं

गौरवपथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को आयोजन समिति के द्वारा सजाया संवारा जा रहा है जहां मैदान के चारो ओर ब्राउडिंग बोर्ड का सहारा लिया जा रहा है वंही मैदान के बाहरी हिस्से में रंग बिरंगी रौशनीयां भी अपनी छटा बिखेर रही है |

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

NVCC ने केन्द्रीय मंत्री से आयकर की विभिन्न तारीखों को 31 अगस्त 2024 तक बढ़ाने का किया निवेदन

Sat Jul 20 , 2024
नागपूर :- दि. 19 जून 2024 को विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स ने केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन, केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितीन गड़करी एवं Principle CCIT, Vidarbha को प्रतिवेदन द्वारा आयकर रिर्टन की विभिन्न अंतिम तारीखों को 31 अगस्त 2024 तक बढ़ाने का निवेदन किया। चेंबर के अध्यक्ष अर्जुनदास […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!