एचडीएफसी इर्गो ने रबी सीज़न में महाराष्ट्र के किसानों के लिए रिस्ट्रक्चर्ड मौसम आधारित फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन किया

महाराष्ट्र :- भारत की अग्रणी सामान्य बीमा कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को महाराष्ट्र सरकार ने रबी, 2022 के मौसम के लिए जालना, औरंगाबाद, अकोला, हिंगोली, बीड, परभनी, सांगली, सतारा, लातूर, कोल्हापुर, ठाणे, और वर्धा जिलों में ऋण लेने और ऋण नहीं लेने वाले किसानों के लिए रिस्ट्रक्चर्ड मौसम आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्लूबीसीआईएस) का क्रियान्वयन करने के लिए अधिकृत किया है। रिस्ट्रक्चर्ड मौसम आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्लूबीसीआईएस) के तहत सभी उत्पाद हॉर्टिकल्चर एवं फार्म फॉरेस्ट्री विभाग, महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनुमोदित हैं।

आरडब्लूबीसीआईएस के तहत मौसमी खतरों के कवर, जैसे बहुत ज्यादा/बहुत कम बारिश, तापमान, लगातार ड्राई डे कवर, या सापेक्ष ह्यूमिडिटी कवर प्रदान किए जाते हैं, जिसे कृषि विभाग, महाराष्ट्र सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है। अधिसूचित जिलों में योजना के तहत कवर की जाने वाली फसलें केला – टिश्यू कल्चर, अंगूर, आम, मौसमी (मीठा संतरा), संतरा, पपीता, अनार और काजू हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

कल्पकतेतून साध्य होतोय सौंदर्यीकरणाचा उद्देश

Sun Dec 4 , 2022
– मनपाच्या भव्य वॉल पेंटिंग स्पर्धेला प्रारंभ ; अतिरिक आयुक्तांनी स्वतः भेटून वाढविला चित्रकारांचा उत्साह नागपूर :- एका छोट्याश्या कल्पनेतून शहराचे सौंदर्यीकरण केले जाऊ शकते ही बाब नागपुरातील चित्रकारांनी साध्य करून दाखविली आहे. आपल्या कल्पकतेतून शहरातील विविध इमारतींच्या कुंपण भिंतींना चित्रकारांनी अधिक सुशोभित करून दाखविण्याचे कार्य प्रारंभीले आहे. स्वातंत्र्याच्या अमृत महोत्सवी वर्षानिमित्त नागपूर महानगरपालिकेच्या वतीने शहरातील शासकीय व निमशासकीय इमारतीच्या […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com