उत्तर नागपुर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

– बेलिशॉप प्राचीन शिवमंदिर से प्रारंभ होगी शोभायात्रा

– राम रथ सहित सजीव झांकियां रहेगी आकर्षण का केंद्र 

– शोभायात्रा का यह 21 वां वर्ष, नवरात्र उत्सव की धूम

– किरणोत्सव के भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु

 नागपुर :- उत्तर नागपुर क्षेत्र से चैत्र नवरात्र व रामनवमी निमित्त ३१६ वर्ष प्राचीन श्री शिव मंदिर, बेलीशॉप रेलवे कॉलोनी से ३० मार्च को शाम ४.०० बजे रामजन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्तर पर आयोजन किया गया है| शोभायात्रा का आयोजन प्राचीन श्री शिव मंदिर व शोभायात्रा उत्सव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा हैं | विविध धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत २९ मार्च बुधवार को अष्टमी के अवसर पर महाअष्टमी हवन व कन्यापूजन किया जायेगा। गुरुवार रामनवमी के अवसर पर १०.०० बजे सामुहिक सुन्दरकांड का पाठ होगा व १२ बजे रामजन्म उत्सव व बंधाईयां तत्पश्चात दोप. ४.०० बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी| इस अवसर पर प्रमुख अतिथि उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नितिन राऊत, विधायक विकास ठाकरे, होमियोपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक व नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ विलास डांगरे, नागपुर नागरिक बैंक के अध्यक्ष संजय भेंडे, मध्य रेलवे के मंडल सुरक्षा आयुक्त आशुतोष पांडे, कॉम्हेड के निदेशक व बालरोग विशेषज्ञ डॉ. उदय बोधनकर, पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, पूर्व नगरसेवक संदीप सहारे, पूर्व महापौर संदीप जोशी, चंद्रकात अनेकर, जी.एन.आय. संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीतसिंग तुली, द.पू.रेलवे मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक पीतांबर लक्ष्मीनारायण, पूर्व नगरसेवक संजय बुरेवार, पूर्व नगरसेविका गीता श्रीवास, एन डी एफ ए के अध्यक्ष हरीश वोरा, दीपक एंजसी व जीरो माइल फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष दीपक लालवाणी, विजय गुप्ते, वीरेंद्र झा, जुगलकिशोर शाहू, डॉ. प्रवीण डबली, उमेश चौकसे उपस्थित रहेंगें|

यह शोभायात्रा निकलने का २१वां वर्ष है| शोभायात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्य पी. विजयकुमार ने बताया कि उत्तर नागपुर में इस तरह का आयोजन २१वीं बार हो रहा है| शोभायात्रा में कलश धारी कन्याएं व महिलाएं होगी| शोभायात्रा में इस वर्ष रामजी का रथ आकर्षण का केंद्र होगा| भगवान राम का रथ फूलों से सजा रहेगा| छोटी बालिकाएं गरबा नृत्य व लेझीम करती हुई साथ में चलेंगी| बैंड व ढोल भी साथ में रहेंगे| शोभायात्रा में सजीव झांकिया शामिल की है| साथ ही भजन मंडली की विभिन्न टोलियां साथ चलेंगी| महिलाओं द्वारा पूरे मार्ग पर शोभायात्रा के स्वागत हेतु मार्ग को रंगोलियों से सजाया जाएगा

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के नागरिक अथक प्रयास कर रहे है| इस उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य प्रसाद प्राप्त करने का आवाहन उत्सव समिति ने किया है|

राम जानकी विवाह व महाप्रसाद ३१ को

इससे पहले मंदिर परिसर में गत नौ दिनों से नवरात्र उत्सव की धूम चल रही है| मंदिर में करीब १८१ मनोकामना अंखड ज्योत भक्तों ने जलाई है| इस दौरान अनेक महिला मंडलो द्वारा माता के जस प्रस्तुत किये गये| नवरात्र के अंतिम दिन ३१ मार्च को प्रात ८.०० बजे पूजन होगा| ९.३० बजे से १ बजे तक मनोकामना अखंड ज्योत सहित मुख्य घटविसर्जन होगा तथा राम-जानकी विवाह के अवसर पर ६.३० बजे नागमंदिर बेलिशाप से रामजी की बारात बडी धूमधाम से निकाली जाएगी एवं ७ बजे राम-जानकी विवाह होगा। तत्पश्चात पटाभिषेक व महाप्रसाद होगा| ६ अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह ६.०० बजे हनुमानजी का अभिषेक तथा १० बजे से सुंदरकांड का सामुहिक पाठ होगा|

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

बालाजी नगर में भागवत कथा जारी

Wed Mar 29 , 2023
नागपुर :-भागवत पुराण सभी प्रकार के कल्याण देने वाला तथा त्रय ताप-आधिभौतिक, आधिदैविक और आध्यात्मिक आदि का शमन करता है। ज्ञान, भक्ति और वैरागय का यह महान ग्रन्थ है। भागवत पुराण में बारह स्कन्ध हैं, जिनमें विष्णु के अवतारों का ही वर्णन है। उक्त आशय के उद्गार मानेवाड़ा के बालाजी नगर में जारी श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भक्तों से कहे। […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com