युवा और महिलाओं के कौशल विकास से ही स्वरोजगार व व्यापार करने के तरीके में आसानी: बी सी भरतीया

नागपूर :- व्यापार करने में तंत्रज्ञान की बढ़ती हुई आवश्यकता व इस बदलते हुए युग में तंत्र ज्ञान कौशल होना जरूरी है। व्यापारी व्यापार करने में व्यस्त है। सरकारी कानूनों की जानकारी देने में पेचडदियां , कंप्यूटर आधारित बही खाते, हिसाब किताब रखना, ऑनलाइन बैकिंग, बैंक को a कागज देना, जीएसटी, इनकम टैक्स आदि में व्यापारी का समय इसमें लिप्त है। ऐसी परिस्थिति में योग्य कर्मचारी मिलना भी कठिन होता जा रहा है। व्यापारियों के छोटे परिवार होने की वजह से अकेला व्यक्ति कार्य को पूर्ण करने में अपने आप को असहाय अकेला महसूस करता है। ऐसी परिस्थिति में यह जरूरी है कि हमारे युवा और घर की शिक्षित महिलाओं के कौशल विकास से हम स्वरोजगार उत्पन्न करें। साथ ही साथ घर की महिलाओं का कौशल विकास कर हम लोग हमारे व्यापार करने के तरीके में भी आसानी महसूस करें। ऐसा बी सी भरतीया, राष्ट्रीय अध्यक्ष कंफीग्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कहा। वे ग्रीन ग्रोथ कंसल्टेंसी के साथ टिम कैट नागपुर के अनुबंध कार्यक्रम के मौके पर बोल रहे थे।

इस अनुबंध के अंतर्गत ग्रीन ग्रोथ कंपनी ऑनलाइन क्लाउड बेस्ड आधारित तंत्रज्ञान के उपयोग से घर बैठे लोगों को, युवाओं को, महिलाओं को एकाउंटिंग, टैली अकाउंटिंग, जीएसटी कंप्लायंस, इनकम टैक्स कंप्लायंस आदि के बारे में शिक्षित करेंगे। ऐसा हो जाने से हमारे व्यापारियों को बहुत लाभ होगा।

ग्रीन ग्रोथ कंसल्टेंसी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितिका ताजपुरिया ने बताया कि टिम कैट नागपुर से जुड़े व्यापारी, युवा, महिलाएं, कर्मचारी आदि लोगों को एकदम रियायती दरों पर शिक्षा दी जाएगी। उसके बाद प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स या व्यापारियों के पास बच्चों को मानधन सहित इंटरशिप ट्रेनिंग दी जा सकती है।

टिम कैट नागपुर की जिया शेख ने बताया कि हम अपने पास व्यापारियों की सूची रखेगा। जिन व्यापारियों को ऑफिस का काम करने के लिए ट्रेनी चाहिए, उन लोगों के पास इन शिक्षित युवकों को भेजेगा। इस मौके पर CA सुमित ताजपुरिया राजकुमार गुप्ता, किशोर धाराशिवकर, CA निखिलेश ठाकर, CA sangram kalwalkar, CA Labhesh Savadia, CA Vivek Parakh, KrishnaKant Modi, Manu Mohana  आदि उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

स्वतंत्र दिव्यांग मंत्रालयाचा प्रहार जनशक्ती पक्षाच्या वतीने जल्लोष

Sat Nov 12 , 2022
नागपूर :- प्रहार जनशक्ती पक्षाचे संस्थापक माजी राज्यमंत्री बच्चू कडू हे दिव्यांग बांधवांच्या प्रश्नांवर अनेक वेळा आक्रमक झाले होते. अनेक आंदोलने त्यांनी दिव्यांग बांधवांच्या कल्याणासाठी केलेले आहे. मागील २५ वर्षीच्या या अविरत संघर्षांला शेवटी न्याय मिळाला व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी न्याय दिला व स्वतंत्र दिव्यांग मंत्रालय निर्माण करण्याचे निर्देश दिले. यामुळे समस्त महाराष्ट्रातील दिव्यांग बांधवात आनंदाचे वातावरण निर्माण झाले. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com