डॉ. विंकी रुघवानी सिंधी सेवा संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं

नागपूर :- डॉ- विंकी रुघवानी सिंधी समाज की विश्व की सबसे बड़ी संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। विश्व सिंधी सेवा संगम की शाखाएं भारत देश के सभी राज्यों में और साथ ही साथ कुल 81 देशों में स्थापित है। होटल हयात रीजेंसी गुड़गांव स्थित पांचवे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान डॉ- विंकी रुघवानी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष गोपाल सजनानी  अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ- राजू मनवानी ने की।

इसके पहले डॉ- विंकी रुघवानी विश्व सिंधी सेवा संगम के मेडीको चीफ रह चुके हैं। डॉ- विंकी रुघवानी कई वैद्यकीय क्षेत्रों से जुड़ी संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। os महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के उपाध्यक्ष व थैलेसीमिया एंड सिकलसेल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष है। विश्व सिंधी सेवा संगम के राष्ट्रीय पद पर मनोनीत होने पर  कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

युवा पिढीच्या स्वप्नांना पंख देणारी आनंदाची बातमी - आमदार विनोद अग्रवाल

Sat Jan 21 , 2023
MPSC करणार 8 हजार पदांवर ऐतिहासिक मेगाभरती गोंदिया :- महाराष्ट्रातील युवा पिढीच्या स्वप्नांना पंख देणारी ही मोठी आनंदाची बातमी आहे. राज्य सरकारी पदभरतीची तयारी करणाऱ्या युवक-युवतींसाठी महाराष्ट्र लोकसेवा आयोगाकडून (MPSC) आतापर्यंतच्या सर्वात मोठ्या भरतीची घोषणा करण्यात आली असून विविध संवर्गातील 8 हजार 169 पदे भरली जाणार आहेत. महाराष्ट्राच्या इतिहासात आजवर 8 हजार इतक्या मोठ्या संख्येने पदभरती होण्याची ही पहिलीच वेळ […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Verified by MonsterInsights