CRPF महिला बाईक रैली महिलाओं ने दिखाई हैरत अंगेज स्टंट प्रदर्शन

नागपूर :- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिलाओ द्वारा शस्त्र के साथ परेड का प्रदर्शन, बैण्ड प्रदर्शन, विभिन हथियारों का खोलना जोड़ना आँखो पर पट्टी बांधकर किया गया। तदोपरान्त महिला कमाण्डों द्वारा तरह-तरह के बाईक द्वारा अदभुत कलात्मक हैरत अंगेज स्टंट प्रदर्शन किया गया। महिला शक्ती कमाण्डो ने नारी शक्ती का प्रदर्शन दिखाया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल महिला कमाण्डों के द्वारा मोटर बाईक रैली जिसका नाम देश के हम है रक्षक के रूप में रखा है।

उक्त बाईक रैली में मुख्य अतिथि एयर मार्शल विभास पाण्डे, AVSM VSM, AOC- IN-C, HQ Maintenance Command IAF के साथ साथ Ruchira Pande, एयर व्हाईस मार्शल रेणुका कुन्ठे  Charing Dorje, (IPS), IGP Range Nagpur, शिवेन्द्र चन्द्रा, ग्रुप कैप्टन सोनेगांव स्टेशन, विंग कमाण्डर एस.के.सुधान, प्रणय सहाय, भूतपूर्व महानिदेशक, क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष किर्ती जम्भोलकर एवं प्रशांत जाभोंलकर, पुलिस उप महानिरीक्षक, संदीप पाटील (IPS), पुलिस उप महानिरीक्षक (महाराष्ट्र पोलिस) डॉ एम.के.सिन्हा, पुउमनि (चिकित्सा) डॉ प्रियंका नरनावारे (IPS) कमाण्डेन्ट (एसआरपीएफ) डॉ.अमित सामर्थ, प्रशांत पंत, कमाण्डेन्ट (एनडीआरएफ.) पी.जी.मोहने, भूतपूर्व पुलिस महानिरीक्षक, कर्नल प्रविण शर्मा, एन.सी.सी.जी.डी. पंढरीनाथ, कमाण्डेन्ट, मुकेश कुमार, कुलदीप सिंह खुराना, 2-1/C, संजय निर्मल, उप कमाण्डेन्ट, विजय सिंह, राहुल भसारकर, एस.डी.ईगले. गुरुचरण स्वाई, .नरेंद्र आडवानी, महेश चंद्र गोठड़ीवाल, अब्राहम थोमस, सहायक कमाण्डेट, डॉ सानिया मलानी के सहित महिला कमाण्डों की प्रमुख तारा देवी, उप कमाण्डेन्ट मंचाहीन रहे साथ ही समूह केन्द्र, रेंज कार्यालय, 213 (महिला) बटालियन, संयुक्त अस्पताल के राजपत्रित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ सभी परिवार भी उपस्थित रहकर बाईक रैली महिला कमाण्डोज का मनोबल बढ़ाया एवं अपना बहूमूल्य योगदान प्रदान किया।

अतः में उक्त बाईक रैली कस्तुरचन्द पार्क से रवाना हुयी जिसे एयर मार्शल विभास पाण्डे, AVSM VSM, AOC-IN-C, HQ Maintenance Command IAF के द्वारा हरी झेन्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त बाईक रैली भण्डारा, रायपुर होते हुये दिनांक 25 मार्च 2023 को कोण्डागाँव, जगदलपुर पहुँचेगी जहाँ पर देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा स्वयं उपस्थित होकर “महिला बाईक रैली का स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर पी.आर. जम्भोलकर, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, नागपुर द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल विश्व का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है जिसमें वर्तमान में कुल 06 महिला बटालियनें संचलित हैं। इन बटालियनों में भर्ती महिला अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा देश के सुदूरवर्ती, आतंकवाद एवं नक्सलवाद से ग्रस्त अतिसंवेदन शील इलाकों में पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया जा रहा है।

देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की प्रतिभागिता इस बात का परिचायक है कि हमारे देश की महिलायें उत्तरोत्तर सशक्त हो रही हैं। इस रैली का एक मात्र उद्देश्य यह है कि हम देश की आने वाली पीढ़ियों में विशेष कर देश की बेटियों में यह भाव पैदा कर सकें कि वह अब किसी भी क्षेत्र को देश सेवा हेतु चुन सकती हैं एवं देश के विकास में अपना योगदान दे सकती हैं। जैसी की सीआरपीएफ, एयर पोर्स एवं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में देश सेवा अपना विशेष योगदान दे रही है । नागपुर के इलेक्ट्रानिक प्रिंट मिडिया ने इस कार्यक्रम में प्रशंसनीय रूप से योगदान दिया । उक्त कार्यक्रम में मिडिया के साथ सीआरपीएफ के पीआरओ प्रदीप द्विवेदी उपस्थित थे।

Email Us for News or Artical - [email protected]
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com