स्वामीनारायण मंदिर में कुक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश 

नागपुर:- वाठोडा पुलिस थाने के तुलसीनगर स्थित नाले के पास एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान सुनील सारथी (21) के रूप में हुई है। मृतक स्वामीनारायण मंदिर में कुक का काम करता था। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की?

मिली जानकारी के अनुसार, एक दक्ष नागरिक ने शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि तुलसी नगर स्थित ललित पब्लिक स्कूल के पीछे नाले ले पास एक युवक का शव पेड़ के साथ फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इसी सूचना पर वाठोडा पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान ही मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला जिसके माध्यम से उसकी पहचान हुई।

रात से था गायब सुनील 

मृतक मंदिर के सर्वेंट क्वार्टर में ही रहता था। बीती रात करीब 1:00 बजे पानी पीने के बहाने सुनील कमरे से बाहर निकला था और उसके बाद सुबह तक वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Email Us for News or Artical - [email protected]
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com