छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव सर्किट: एक प्रेरणादायक यात्रा – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

मुंबई :- भारतीय रेलवे की भारत गौरव यात्रा के अंतर्गत शुरू की गई छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट ट्रेन को आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरव सर्किट सभी यात्रियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित होगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस विशेष ट्रेन के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को जिवीत रखने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में आज 700 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैं, जिनमें से 80% यात्री 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। इन यात्रियों को शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को देखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिवराज्याभिषेक के 351 वर्ष पूर्ण होने के दिन यह यात्रा प्रारंभ हो रही है, जो अत्यंत गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने विदेशी आक्रांताओं को पराजित कर स्वराज्य की स्थापना की थी, जो बाद में अटके तक फैला। गौरव सर्किट की यह यात्रा रायगढ़ से प्रारंभ होकर शिवनेरी, लाल महल, पुणे की शिवसृष्टि जैसे ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुज़रेगी। साथ ही कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर के दर्शन का भी समावेश है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री अशिष शेलार, पर्यटन विभाग और महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार, पर्यटन सचिव अतुल पाटणे, एमटीडीसी के एमडी मनोज कुमार सूर्यवंशी, रेलवे जीएम धर्मवीर मीणा, आईआरसीटीसी के राहुल हिमालियन, एमटीडीसी के महाव्यवस्थापक चंद्रशेखर जयस्वाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का पारंपरिक ढोल-ताशों से स्वागत किया गया। सभी पर्यटकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं और महाराष्ट्र पर्यटन से जुड़ी जानकारी pamphlets के रूप में वितरित की गईं। संपूर्ण वातावरण उत्साहपूर्ण था।

5 दिवसीय गौरव यात्रा का मुख्य आकर्षण –

यह विशेष टूर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करवाएगा, जिनमें शामिल हैं:

रायगड किला – राज्याभिषेक स्थल और राजधानी।

लाल महल, पुणे – महाराज का बाल्यकाल यहीं बीता।

कसबा गणपति और शिवसृष्टी, पुणे – ग्रामदेवता और शिवाजी पर आधारित संग्रहालय।

शिवनेरी किला – जन्मस्थल।

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग – प्रमुख धार्मिक स्थल।

प्रतापगढ़ किला – अफज़ल खान पर विजय का स्थल।

कोल्हापुर – महालक्ष्मी मंदिर।

पन्हाळा किला – बाजीप्रभू देशपांडे के शौर्य का प्रतीक।

यात्रा के दौरान भारतीय रेलवे और महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) द्वारा पर्यटकों को हर स्टेशन पर मार्गदर्शन और ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की जाएगी। यह यात्रा इतिहास, संस्कृति और आस्था का एक अविस्मरणीय संगम होगी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

उपनगरी रेल्वेतून पडून प्रवाशांचा झालेला मृत्यू दुर्दैवी आणि क्लेशदायक - उपमुख्यमंत्री अजित पवार

Mon Jun 9 , 2025
मुंबई :- “मध्य रेल्वेमार्गावर कसाऱ्याहून छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनसकडे जाणाऱ्या उपनगरी रेल्वेगाडीतून पडून प्रवाशांचा झालेला मृत्यू दूर्दैवी, क्लेशदायक आहे. रेल्वे प्रवाशांच्या मृत्यूनं उपनगरी रेल्वेवरील गर्दी आणि प्रवाशांच्या सुरक्षिततेचा मुद्याकडे अधिक गांभीर्यानं लक्ष देण्याची गरज अधोरेखित झाली आहे. उपनगरीय रेल्वेसेवा अधिक प्रभावी आणि सुरक्षित करण्यासाठी रेल्वे प्रशासन लवकरात लवकर ठोस पावलं उचलेल, असा विश्वास आहे. अपघातात जखमी प्रवाशांच्या प्रकृतीत लवकरात लवकर […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!