मध्य नागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नागपूर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने किया आंदोलन

नागपूर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष वसीम खान ने कि अडानी को गिरफ्तार करने कि मांग

नागपुर- महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य नागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 18 व नागपूर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भारतीय स्टेट बैंक के सामने, सेंट्रल एवेन्यू, गीतांजलि चौक, नागपुर में कांग्रसजनो के साथ तीव्र आंदोलन ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पट्टम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष वसीम खान की प्रमुख उपस्थिती में किया गया। इस आंदोलन में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।अडानी और मोदी के खिलाफ भाषण दिया गया। इस विषय पर नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष वसीम खान ने अडानी को भारत का डकेत बताया केंद्र सरकार को घेरा कहा कि नरेंद्र मोदी डेकत अडानी को बचाना बंद करो और जल्द से जल्द गिरफ्तार करो और सारे पैसों का हिसाब लिया जाए जल्द से जल्द वित मंत्री सीतारमण को बर्खास्त करना चाहिए।।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के निरीक्षक महेश श्रीवास, प्रभारी सरफराज खान ने मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रमण पैगवार, पूर्व नगरसेवक जुल्फेकार अहमद भुट्टो, पूर्व नगरसेवक फिरोज खान, जिला उपाध्यक्ष आशीष दीक्षित, यातायात सेल के अध्यक्ष रवि गाडगे पाटिल, मछली व्यवसाय रोजगार सेल के अध्यक्ष रवि गौर, व्यापारी सेल के अध्यक्ष श्रीकांत ढोलके, अन्न धान्य वितरण सेल के अध्यक्ष अतीक कुरैशी, विधि सेल के अध्यक्ष एडवोकेट अभय रणदिवे, रोजगार सेल के अध्यक्ष शंकर रणदिवे, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव नफीसा अहमद, महिला कांग्रेस प्रमुख ममता वाजपेयी, दीपा वाघमारे, उमा कसाब, जीशान भाई, फैज भाई, वरिष्ठ नेता राजाभाऊ चिलाते, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष हाजी समीर, गुड्डू भाई, मदन गौर, शाद अहमद, नसीम अनवर तथा ब्लॉक कांग्रेस के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में प्रमुखता से उपस्थित थे।

Email Us for News or Artical - [email protected]
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com