दुर्घटना की राह देख रहा है रेल प्रशासन

– मोतीबाग – बेलिशॉप की सड़को के हाल बेहाल

– बच्चे हो रहे दुर्घटना के शिकार

नागपुर :- कामठी रोड स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कॉलोनी बेलिशॉप मोतीबाग परिसर की सड़को पर चलना दुभर हो गया है। सड़कों से डांबर गायन हो चुका है। अब सड़को पर सिर्फ गिट्टी ही नजर आ रही है। साथ ही सड़को पर गड्डो की भरमार भी हो गई है। सड़कों पर भरा बारिश का पानी भी परेशानी बढ़ा रहा है। साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। रेल अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है, लेकिन वे भी इस और आंख बंद कर निकलते है। कॉलोनी की जिंदगी मानो नर्क बन गई लगती है। रेल अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना की राह देख रहे है।

स्कूल में बच्चो की छुट्टियां चल रही है। परंतु बच्चे सड़कों पर सायकल चलाने से भी घबरा रहे है। रोज बच्चे सड़क पर बने गड्डो में गिर कर घायल हो रहे है। शायद रेल प्रशासन सड़क पर को बड़ी दुर्घटना के बाद जागेगा।

ज्ञात हो पिछले 10 वर्षो से अधिक का समय हो गया यहां की सड़कें खराब हो गई है। अब तो उसे कोई सड़क भी नही बोल सकता इतनी हालत खराब है। कॉलोनी में रहने वाले को जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासी सड़क बनानें की आस कई वर्षो से लगाए बैठे है। लेकिन उसका मुहूर्त निकलता ही नहीं है।

कॉलोनी निवासी इसकी शिकायत करने सें भी डरते है। उन्हें लगता है की शिकायत करने से संबंधित अधिकारी उन्हें नौकरी में परेशान करेगा। जिसके चलते वे शिकायत भी नही करते है।

कॉलोनी की सड़क भी इतनी कम चौड़ी है की वहा से 2 कारे भी एक साथ नहीं निकल सकती है।

गाड़ियों के पंचर होने का सिलसिला भी इन दिनों सड़क की गिट्टी की वजह से बढ़ गया है। कॉलोनी निवासी ने कॉलोनी की सड़को को चौड़ा कर उसे तुरंत बनाने की मांग की है।

– डॉ. प्रवीण डबली,

पूर्व ZRUCC सदस्य, SECR, नागपुर

NewsToday24x7

Next Post

पत्रकाराचा जाहीर सन्मान ही परिवर्तनाची सुरुवात - चंद्रकांत वानखडे

Thu Jun 8 , 2023
भरगच्च उपस्थितीत पार पडला व्हॉईस ऑफ मीडियाचे प्रदेशाध्यक्ष अनिल म्हस्के यांचा नागरी सत्कार सोहळा बुलढाणा :- आपण आजपर्यंत अनेक सत्कार सोहळे पाहिले. परंतु पत्रकाराचा नागरी सत्कार होणे ही बाब दुर्मिळ आहे. आजचा हा सोहळा सकारात्मक पत्रकारीतेचा परिपाक आहे. एका पत्रकाराचा जाहीर सन्मान होणे ही परिवर्तनाची सुरुवात आहे, असे उद्गार ज्येष्ठ पत्रकार, लेखक, संपादक चंद्रकांत वानखडे यांनी काढले. पत्रकारांची देशातील सर्वांत […]

You May Like

Latest News

The Latest News

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com