आम आदमी पार्टी का कई जगहों पर सदस्य्ता अभियान जारी: आकाश

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Pellentesque fermentum massa vel enim feugiat gravida. Phasellus velit risus, euismod a lacus et.

नागपुर: आगामी चुनाव और दिल्ली में लगातार तीसरी जीत के बाद आम आदमी पार्टी भारत के सभी राज्यों में पकड़ बनाने में जुटी हुई है , आने वाले देश के सभी विधान चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरा दम लगाकर अपने उम्मीदवार चुनाव पर पूरी तैयारी के साथ उतारेगी और दिल्ली की जीत जैसे जीत हर राज्यों के चुनाव पर लाएगी। नागपुर पर मनपा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आने वाले फरवरी मार्च पर सभी पार्टी के वार्ड, प्रभाग प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। विदर्भ संघटन मंत्री आकाश सपेलकर नागपुर महानगरपालिका चुनाव को लेकर बड़ी सजग भूमिका से काम कर रहे है। वे लगातार कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाकर उन्हें जीत की और आगे बढ़ा रहे है, नागपुर के हर विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण रूप से कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ साथ वे पार्टी का हर जगह पर सदस्य्ता अभियान चलकर पार्टी की विचारधारा, नागपुर के विकास की नीतियों के बारे में लोगो को जानकरी दे रहे हैं और लोगो का भी आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। लोग भी एक सजग नेतृत्व वाली पार्टी देख अरविंद केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता की छवि के चलते आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। हाल ही में शांतिनगर पूर्व नागपुर में सदस्य्ता अभियान चलाया गया। सदस्य्ता अभियान में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी और पार्टी के माध्यम से उन्हें सरकार तक कैसे पहुंचाया जाए, इस विषय मार्गदर्शन किया। इस अभियान में नानक धनवानी, बबलू मोहडीकर , अमित मोने , मानसिंह अहिरवार, इमरान कुरैशी, फूलचंद कीटाडीकर, केतन गोयल, जयेश पटेल, दिलीप टाले, विशाल पारधी और अन्य आप पदाधिकारी तथा सदस्य गण उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

मतदार यादी नाव नोंदणी मोहिमेत बेघरांनी नोंदवला सहभाग !

Sun Nov 14 , 2021
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Pellentesque fermentum massa vel enim feugiat gravida. Phasellus velit risus, euismod a lacus et.

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com