नागपुर महानगर पालिका एवं ग्रीन विजिल फाउंडेशन ने 26 मार्च,2022 को बर्डी स्थित इटर्निटी मॉल में रात्रि मे अर्थ आवर मनाया गया.
नागपुर – अर्थ आवर वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा आयोजित एक विश्वव्यापी अभियान है। यह आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें पृथ्वी के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में, एक घंटे के लिए रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक, गैर-आवश्यक बिजली उपकरण बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ये अभियान सर्वप्रथम 2007 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में मनाया गया था।
अर्थ आवर की अवधारणा से प्रेरित होकर, नागपुर महानगर पालिका के तत्कालीन महापौर अनिल सोले ने ग्रीन विजिल फाउंडेशन के साथ मिल कर 2014 में पूर्णिमा दिवस अभियान शुरू किया था। तब से यह कार्यक्रम प्रत्येक पूर्णिमा के दिन आयोजित किया जाता है, जिसमें नागरिकों से अनुरोध किया जाता है की रात 8 से 9 बजे तक एक घंटे के लिए गैर-जरूरी बिजली के उपकरणों को बंद करें।
अर्थ आवर अभियान के दौरान, इटर्निटी मॉल में लगभग 70% लाइटें बंद कर दी गईं और ग्रीन विजिल फाउंडेशन के सदस्यों ने जलवायु संकट, बढ़ते तापमान, ऊर्जा संकट और जलवायु परिवर्तन से निपटने की जरूरतों और तरीकों आदी विषयों पर नागरिकों के साथ बातचीत की। अभियान के दौरान , नागपुर के पूर्व महापौर अनिल सोले व दयाशंकर तिवारी ने पूर्णिमा दिवस अभियान की अवधारणा के बारे में सभा को संबोधित किया। उल्लेखनीय है, पूर्णिमा दिवस अभियान की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है।
अर्थ आवर अभियान में बड़ी संख्या में नागपुर के नागरिकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान अजय मानकर , कार्यकारी अभियंता, इटरनिटी मॉल के आशीष बरई उपस्थित थे।
ग्रीन विजिल फाउंडेशन के सदस्य कौस्तभ चटर्जी (संस्थापक), सुरभि जैसवाल (टीम लीड), मेहुल कोसुरकर, शीतल चौधरी, बिष्णुदेव यादव, श्रिया जोगे, सुजय कलबंदे, पारस जांगड़े , अश्विनी डबले, शुभम यरखेडे, साक्षी मुलेकर, तुषार देशमुख, दीपक प्रसाद, हेमंत अमेसार,धनश्री आग्रे , तृप्ती बांगडकर, गौरी श्रीखंडकर के साथ भोलानाथ साहारे, अशोक सायरे, अनिल जोडे, गिरधारी निमजे, भाग्यश्री चन्ने, धर्मेन्द्र शुक्ला, नीता गुप्ता, हेमंत सावरकर राजश्री सावरकर एवं इटर्निटी मॉल के पारस जैस्वाल ने अभियान की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की।