नागपुर :- श्री गुजराती समाज, नागपुर की ओर से समाज के 10वीं व 12वीं के 145 मेधावी छात्रों का सम्मान उनके माता-पिता के साथ समाज के पदाधिकारी, कारोबारी सदस्यों की उपस्थिति में समाज भवन में सम्पन्न हुआ।
मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सतीश वटे, समाज के उपाध्यक्ष व संयोजक-शैक्षणिक समिति के डॉ. आर.डी. मेहता, सभापति प्रफुल दोशी, सचिव प्रदीप रूखियाणा, उपाध्यक्ष दीपक कल्याणी, सहसचिव द्वय हरेश पटेल, अशोक पोरीया, कोषाध्यक्ष प्रा.इंदिराबेन शाह, पूर्व अध्यक्ष एड. राजेश शाह मंच उपस्थित थे। विशेष रूप से पंकज, अशोक बखाई, पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री डाॅ. जयंती चोटाई, चुनी शाह, जयप्रकाश पारेख, राजेश काटकोरीया, ट्रस्टी विनोदराय नाग्रेचा, प्रकाश सूचक, लहेरचंद पटेल, महेंद्र मोदी, तुलसीदास पटेल, जुल्फेश शाह,सत्येंद्र लोडाया, सतीश राजाणी थे।
दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डॉ. आर.डी. मेहता ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। सभापति प्रफुल दोशी ने सभी का मार्गदर्शन किया। प्रमुख अतिथि डॉ. वटे का परिचय सत्कार के सचिव प्रदीप रूखियाणा ने दिया। इस अवसर पर पकवासा गर्ल्स स्कूल की पूर्व शिक्षिका मिनाक्षीबेन बलसारा का सत्कार दीपक कल्याणी ने किया। सफलतार्थ श्री गुजराती समाज के सभी पदाधिकारियों ने अथक प्रयास किया।