नागपुर :- विश्वसनीय सूत्रों की माने तो जैसा कयास लगाया जा रहा था,उसी के अनुसार रामटेक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रश्मि बर्वे का जात वैधता प्रमाणपत्र और कास्ट प्रमाणपत्र दोनो अवैध पाया गया। सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त ने दोनों प्रमाणपत्र को जप्त करने का आदेश दिया गया। ऐसे में यह तय हो गया कि रश्मि बर्वे लोस चुनाव से बाहर हो गई,अब केदार कांग्रेस की ओर से रश्मि बर्वे के पति बबलू बर्वे को कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार घोषित करने का प्रयास किया जाएगा। कल ही कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी व निर्दलीय रूप से उम्मीदवारी का निवेदन जमा करने वाले किशोर गजभिए ने सीधे तौर पर रश्मि बर्वे के आवेदन को अवैध किए जाने की जानकारी देते हुए खुद को अधिकृत कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने का उम्मीद जताया था। अब देखना है कि रश्मि बर्वे के जाति प्रमाणपत्र की अवैधता से केदार कांग्रेस की किरकिरी के बीच बबलू बर्वे या किशोर गजभिए में से प्रदेश कांग्रेस और AICC किसे अधिकृत उम्मीदवार घोषित करती है। रश्मि बर्वे के प्रमाणपत्र अवैध घोषित होने से कांग्रेस अंतर्गत केदार कांग्रेस के विरोधी गुट में खुशी की लहर देखी जा रही है। वही दूसरी ओर केदार को अब प्रदेश कांग्रेस और AICC ने महत्व न दिया और किशोर गजभिए को अधिकृत किया तो केदार कांग्रेस अभी से ही मैदान छोड़ सकती है फिर बागी कांग्रेसी राजू पारवे की बल्ले बल्ले निश्चित ?