– वरिष्ठों को सम्मान,युवाओं को मौका,महिलाओं को तवज्जों, अनुभवियों को पदोन्नत
नागपुर :- हाल ही में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्वकर्ता नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस के संयुक्त मंथन बाद आगामी चुनावों को देखते हुए ऊर्जावान जितेंद्र उर्फ बंटी कुकड़े को शहर भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया।
इससे पूर्व एमएलसी प्रवीण दटके ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में पक्ष हित मे उल्लेखनीय सकारात्मक परिणाम दिए।उनके कार्यकाल समाप्ती बाद कुकड़े को नया अध्यक्ष बनाया गया। कुकड़े ने अपनी नियुक्ति बाद जिले में रहने वाले पक्ष के आधार स्तम्भों से मुलाकात कर उनके अनुभवों का अहसास कर कल शहर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिसमें तमाम वरिष्ठों को विशेष आमंत्रित के रूप में कार्यकारिणी में स्थान दिया। इसके अलावा युवाओं को मौका,महिलाओं को तवज्जों,अनुभवियों को पदोन्नत किया।